धनुष फिर बन सकते हैं सोनम के ‘रांझणा’

Arvind ShukklaArvind Shukkla   12 Oct 2016 3:06 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
धनुष फिर बन सकते हैं सोनम के ‘रांझणा’फिल्म रांझणा के एक सीन में धनुष और सोनम कपूर। फोटो साभार- संताबंता

मुंबई। बॉलीवुड के झक्कास कपूर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर इन दिनों अपने भाई हर्षवर्धन कपूर की डेब्यू फिल्म का लगातार प्रचार-प्रसार कर रही हैं। लेकिन खबर है कि बॉलीवुड में कई तरह के किरदार निभा चुकी सोनम जल्द तमिल फिल्म में भी काम करती नजर आ सकती हैं। खबर है कि साऊथ फिल्म निर्देशक सौन्दर्या रजनीकांत जल्द ही धनुष को लेकर फिल्म का निर्माण करने जा रही हैं।

इस फिल्म का नाम नीक होगा, जिसमे सोनम लीड रोल में दिखाई दे सकती हैं। सोनम इससे पहले धनुष के साथ रांझणा में नजर आ चुकी हैं, जो काफी सफल हुई थीं। इसमें धनुष और सोनम दोनों के काम की तारीफ हुई थी।

फ़िलहाल सोनम इन दिनों एकता कपूर की फिल्म ‘वीर दी वेडिंग’ को लेकर बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ स्वरा भास्कर और करीना कपूर खान भी लीड रोल में नजर आएँगी। यह फिल्म 4 लड़कियों के इर्द गिर्द ही घूमती है। इस फिल्म की शूटिंग फ़िलहाल रुकी हुई है। उसका कारण करीना कपूर खान का प्रेग्नेंट होना है।

राहुल खंडालकर


     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.